Monday 1 August 2016

पीएम की मन की बात के मुख्य अंश !!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी मनकीबात‬ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर अपने विचार रखे।
पीएम की मन की बात के मुख्य अंश  
✫ मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी‬ ने ओलिंपिक गए भारतीय दल को शुभकामनायें दी।
✫ प्रधानमंत्री ने कहा कि, आने वाला युग टेक्नोलॉजी का युग है, जो काफी चंचल है और हमेशा बदलती रहती है।
✫ उन्होंने रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने की बात कही, उन्होंने ये भी कहा कि, जैसे ठहरा हुआ पानी गन्दगी फैलाता है वैसे ही इनोवेशन के बिना टेक्नोलॉजी बोझ बन जाती है।
✫ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, नयी पीढ़ी में विज्ञान के आकर्षण के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं।
✫ पीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, आपको समस्या नजर आती है, समाधान के लिए टेक्नोलॉजी के रास्ते खोजिये, इनोवेशन कीजिये और ले आइये।
✫ उन्होंने समस्याओं का समाधान खोजने वालों के लिए विशेष पुरस्कार की बात भी कही।
मिसाइल मैन को किया याद  
✫ अपनी मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया।
✫ उन्होंने कहा कि, रिसर्च, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर हमारी नई पीढ़ी जितना काम करेगी, वही अब्दुल कलाम जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
✫ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, कुछ समय पहले हम लोग अकाल की चिंता कर रहे थे, लेकिन इन दिनों वर्षा का आनंद भी आ रहा है तो, बाढ़ की खबरे भी मिल रही है।
✫ पीएम ने कहा कि, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
✫ पीएम ने आगे कहा कि, आज पूरा विश्व क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण इसकी बहुत चिंता करता है।
✫ पीएम ने वृक्षारोपण की अपील करते हुए कहा कि, महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि, जो वृक्ष लगाता है, उसके लिए ये वृक्ष संतान रूप होता है इसमें संशय नहीं है।
✫ पीएम ने देश के किसानों से अपील करते हुए कहा कि, खेतों के किनारे बाड़ की जगह टिम्बर की खेती करें, जो एक आय का साधन भी है।
Purushottam Rupala
BJP Gujarat
Vote for BJP - Join BJP
 
Purushottam Rupala - bjp leaders
                                          Quote By Swami Vivekananda Ji:-
           ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, वही सही मायने में देखता है.
                                    परषोत्तम रूपला जी के फेसबुक पेज को लाइक करे!!  
                                 https://www.facebook.com/ParshottamRupalaBJP
 

No comments:

Post a Comment